Health Education

Peripheral Blood Smear Test in Hindi: PBS क्या है और क्यों किया जाता है

16 October 20265 min read
Peripheral Blood Smear Test in Hindi: PBS क्या है और क्यों किया जाता है

डॉक्टर ने Peripheral Blood Smear (PBS) टेस्ट लिखा है? जानिए ये टेस्ट क्या है, कैसे होता है, और रिपोर्ट में क्या देखा जाता है।

Peripheral Blood Smear क्या है?

Peripheral Blood Smear (PBS) एक टेस्ट है जिसमें खून की एक बूंद को स्लाइड पर फैलाकर माइक्रोस्कोप से देखा जाता है। इससे खून की कोशिकाओं का आकार, आकृति और संख्या सीधे देखी जा सकती है।

CBC मशीन से नंबर देता है, पर PBS आंखों से देखने वाला टेस्ट है — इसलिए कई बार CBC के बाद डॉक्टर PBS लिखते हैं।

ये टेस्ट कब लिखा जाता है?

  • CBC में कोई असामान्य नंबर आए (जैसे बहुत कम प्लेटलेट्स या अजीब WBC)
  • एनीमिया का कारण समझना हो
  • मलेरिया, डेंगू जैसे संक्रमण की जांच
  • ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) की आशंका हो
  • पीलिया में RBC की टूट-फूट देखना हो

टेस्ट कैसे होता है?

साधारण खून की जांच जैसा ही — उंगली या नस से खून लेकर स्लाइड बनाई जाती है। कोई खास तैयारी नहीं चाहिए। रिपोर्ट आमतौर पर उसी दिन या अगले दिन मिल जाती है।

रिपोर्ट में क्या देखा जाता है?

  • RBC का आकार और रंग (माइक्रोसाइटिक, मैक्रोसाइटिक आदि)
  • WBC का प्रकार और संख्या
  • प्लेटलेट्स की संख्या और आकार
  • कोई असामान्य कोशिका (ब्लास्ट सेल्स आदि)

तो करना क्या है?

PBS कोई डरने वाला टेस्ट नहीं है — ये CBC को और स्पष्ट करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट WhatsApp पर +91 9451155402 पर भेज दीजिए, समझा देंगे।

CBC टेस्ट बुक करें

Share this article: