Health Education

Platelet Indices हिंदी में: MPV, PDW, PLCR और PCT का मतलब

5 October 20266 min read
Platelet Indices हिंदी में: MPV, PDW, PLCR और PCT का मतलब

बुख़ार में सब प्लेटलेट काउंट देखते हैं, लेकिन CBC रिपोर्ट के नीचे MPV, PDW, PLCR और PCT भी छुपे होते हैं। जानिए ये चार नंबर क्या बताते हैं और डेंगू के समय इन्हें कैसे पढ़ते हैं।

PDW क्या है — आसान भाषा में

पिछले हफ्ते एक patient आए थे, हाथ में CBC रिपोर्ट लिए। बोले — "Doctor sahab, सब normal है, बस ये PDW के आगे H लगा है। ये क्या बला है?"

सच कहूं तो यही सवाल हर दूसरे patient का होता है। CBC में हीमोग्लोबिन, TLC तो समझ आ जाता है, पर PDW, MPV, P-LCR देखकर लोग घबरा जाते हैं।

PDW यानी Platelet Distribution Width — सीधे शब्दों में, आपकी प्लेटलेट्स के आकार में कितना फर्क है, ये बताता है।

सोचिए — एक थाली में सारे लड्डू एक जैसे गोल हैं, तो PDW कम। और कोई छोटा, कोई बड़ा, कोई टेढ़ा — तो PDW ज्यादा। बस इतनी सी बात है।

PDW बढ़ा हुआ आए तो घबराएं या नहीं?

अक्सर घबराने की जरूरत नहीं होती। PDW बढ़ने के आम कारण:

डेंगू या वायरल बुखार के बाद — ये सबसे common कारण है। बुखार में प्लेटलेट्स टूटती हैं, तो बोन मैरो जल्दी-जल्दी नई बड़ी प्लेटलेट्स बनाता है। आकार में फर्क बढ़ जाता है, PDW बढ़ जाता है। बुखार ठीक होते ही धीरे-धीरे normal हो जाता है।

आयरन की कमी — लंबे समय से आयरन कम हो तो भी PDW बढ़ सकता है।

संक्रमण या सूजन — शरीर में कहीं सूजन हो तो प्लेटलेट्स active हो जाती हैं।

PDW कम आए तो?

कम PDW आमतौर पर कोई बड़ी बात नहीं। इसका मतलब है सारी प्लेटलेट्स एक जैसे आकार की हैं — जो अच्छी बात है।

MPV, P-LCR, PCT — ये सब क्या हैं?

CBC में PDW के साथ तीन और नाम दिखते हैं। एक-एक करके समझिए:

MPV (Mean Platelet Volume) — प्लेटलेट्स का औसत आकार। बड़ी प्लेटलेट्स आमतौर पर नई और ज्यादा active होती हैं।

P-LCR (Platelet Large Cell Ratio) — बड़ी प्लेटलेट्स का प्रतिशत। डेंगू के बाद recovery में ये बढ़ जाता है — अच्छा संकेत है।

PCT (Plateletcrit) — प्लेटलेट्स का कुल आयतन।

चारों मिलकर एक कहानी कहते हैं। अकेले PDW देखकर कोई फैसला नहीं होता — डॉक्टर प्लेटलेट काउंट के साथ मिलाकर देखते हैं।

कब सच में चिंता करनी चाहिए?

  • प्लेटलेट काउंट 50,000 से कम हो और PDW बहुत ज्यादा हो
  • नाक या मसूड़ों से खून न रुक रहा हो
  • शरीर पर अपने आप नीले धब्बे पड़ रहे हों

इनमें से कुछ भी हो तो देर मत कीजिए — सीधे डॉक्टर को दिखाइए।

एक जरूरी बात

Google पर PDW search करके डरने से बेहतर है — रिपोर्ट किसी समझदार को दिखा दीजिए। हमारी Lab में रोज़ाना दर्जनों CBC रिपोर्ट आती हैं, PDW बढ़ा हुआ मिलना बहुत आम है।

रिपोर्ट WhatsApp पर +91 9451155402 पर भेज दीजिए — देखकर बता देंगे कि चिंता की बात है या नहीं। कोई charge नहीं, बस एक सलाह।

CBC टेस्ट बुक करें

Share this article: